Amazing Solar System

विज्ञान के हैरान का देने वाले तथ्य | Top Science Facts in Hindi

Uncategorized Super Science

1 – नेपच्यून का चंद्रमा, ट्राइटन, अपने ग्रह याने नेपच्यून की उलटी परिक्रमा करता है।

Triton - Amazing Science Facts in Hindi
Artist’s impression of how Triton, Neptune’s largest moon, might look from high above its surface. The distant Sun appears at the upper-left and the blue crescent of Neptune right of centre. Using the CRIRES instrument on ESO’s Very Large Telescope, a team of astronomers has been able to see that the summer is in full swing in Triton’s southern hemisphere.

किसी भी गृह के बड़े चंद्रमा में केवल ट्राइटन में ही ये विशेषता दिखती है।
इसे एक प्रतिगामी कक्षा के रूप में जाना जाता है और खगोलविद इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि ट्राइटन नेप्च्यून की इस तरह परिक्रमा क्यों करता है।
वैज्ञानिकों का मानना है की इसी उलटी परिक्रमा की वजह से भविष्य में ट्राइटन, नेपच्यून के ज्यादा पास पहुँच सकता है और नष्ट भी हो सकता है।

2 – ऑक्सीजन रंगहीन नहीं है!

यह अपने गैस रूप में रंगहीन हो सकता है, लेकिन ठोस और तरल याने liquid ऑक्सीजन का रंग हल्का नीला होता है।

3 – सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह | Biggest Asteroid

हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह (अर्थात asteroid), सेरेस नामक चट्टान का एक विशाल टुकड़ा है जो अंतरिक्ष में चक्कर लगता है।

Asteroid Belt in Hindi

इस क्षुद्रग्रह को कभी-कभी बौने ग्रह के रूप में जाना जाता है – जो की लगभग 600 मील व्यास का है। यह मंगल और बृहस्पति के बीच Asteroid Belt में अब तक का सबसे बड़ा Asteroid है। और Asteroid Belt के द्रव्यमान का एक तिहाई हिस्से जितना भार अकेले इसी क्षुद्रग्रह का है। सेरेस का सतह का क्षेत्रफल लगभग भारत के क्षेत्रफल के बराबर है।

अंतरिक्षयान डॉन (uncrewed spacecraft Dawn) जो की बिना चालक दल के ही काम करता था, इसने सेरेस की परिक्रमा करते हुए अपना मिशन पूरा किया और दुनिया के बारे में हमारी समझ को बढ़ाने में हमारी मदद की।

3 – बर्फ का आकार पानी से कितना बड़ा?

एक आइस क्यूब इसे बनाने में उपयोग किए गए पानी की तुलना में लगभग 9% अधिक बड़ा होता है, या ऐसा कह सकते हैं की इसका वॉल्यूम 9% ज्यादा होता है।
इससे पता चलता है की बर्फ जमने के बाद ट्रे और बोतल में क्यों फैल जाती है?

लेकिन क्या आप जानना चाहते हैं की इसका आकार बढ़त कैसे है?
ऐसा होता है क्योंकि बर्फ के जमने के समय उसमें छोटे छोटे क्रिस्टल बनते हैं। जो ज्यादा जगह में फैल जाते हैं!

ये क्रिस्टल माइक्रस्कोप में बड़े सुन्दर दिखते हैं और इनका आकार गहनों और मणियों जैसा होता है।

4 – आवर्त सारणी (Periodic Table)

एकमात्र अक्षर जो आवर्त सारणी (Periodic Table) टेबल में एक बार भी नहीं आता वो है,J.
लगता है जैसे 118 रासायनिक तत्वों के नाम रखते समय यह अक्षर छूट गया!